Skip to main content

Posts

Showing posts with the label World Environment Day

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें , और पुरस्कार जीतें ।

प्रिय शिक्षार्थियों ,विश्व पर्यावरण दिवस  संयुक्त राष्ट्र द्वारा दुनिया भर में जागरूकता फैलाने और पर्यावरण में सुधार की दिशा में काम करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। हर साल एक देश को इस कार्यक्रम की मेजबानी करने और सतत विकास लक्ष्यों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करने की जिम्मेदारी दी जाती है। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरणीय मुद्दों को हल करने पर केंद्रित है ताकि भविष्य के लिए स्वस्थ वातावरण और सुरक्षित बनाने के लिए नई योजनाओं को लागू किया जा सके। यह वह दिन है जब कई देशों के लोग हमारे ग्रह की रक्षा के लिए एक साथ आते हैं।5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, हम एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, वन्य जीवन, और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगी। प्रतिभागियों को पर्यावरण संबंधी ज्ञान बढ़ाने और जागरूकता फैलाने का मौका मिलेगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए  पर पंजीकरण करें। अधिक जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें। आइए, इस पर्यावरण दिवस पर

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस: ग्रह को बचाने में बच्चो का योगदान और प्रशिक्षण।

परिचय: विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून को प्रतिवर्ष सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है, यह हमारे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने और जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए एक वैश्विक पहल है। यह एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है कि हम सभी प्रकृति से जुड़े हुए हैं और हमारे ग्रह की जीवन शक्ति की रक्षा के लिए स्थायी प्रथाओं की आवश्यकता पर प्रकाश डालता हैं और सन्देश देता है की प्रकृति से हम है न की हम से प्रकृति । यह लेख मेरे शिक्षक जीवन में अब तक के किये गए पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने में किये गए प्रयोगों पर आधारित है ,एक शिक्षक होने के नाते यह नैतिक कर्तव्य है की हम अपनी शाला में तैयार होते भविष्य के नागरिको को प्रकृति और इसकी चेतना के प्रति सवेदनशील बनाये। इस लेख के माध्यम से  विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व, इसे मनाने के लिए की जाने वाली विद्यालयी गतिविधियों और युवा मन में पर्यावरण चेतना पैदा करने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका की जाँच पड़ताल करते हुए आप जनसमुदाय को प्रेरित करना मेरा एक मात्र उदेश्य है । विश्व पर्यावरण दिवस : 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वार